Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, नहाने के दौरान हादसा, शव बरामद

भोपाल में तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, नहाने के दौरान हादसा, शव बरामद
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों के शव तालाब से निकाल लिए हैं। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक शव बरामद कर लिया गया था। जबकि, दो के शव आज सुबह निकाले गए। बैरसिया के ही शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।

तालाब किनारे मिले कपड़े

पुलिस के अनुसार, बैरसिया के ललरिया गांव के पास एक तालाब में कल शाम तीनों बच्चे नहाने के लिए गए थे। जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। इस बीच उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले और एक बालक का शव तालाब में दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1818162879972991029

मृतकों की हुई पहचान

मृतक बच्चों की पहचान एहतेशाम (15), राज अहिरवार (13) और निलेश अहिरवार (13) निवासी लालरिया के रूप में हुई है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- केरल के वायनाड में भूस्खलन से तबाही, 24 की मौत, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग, PM मोदी ने केरल CM से की बात ये भी पढ़ें- Jharkhand Train Accident : हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts