PlayBreaking News

Bhopal News : रेलवे स्टेशन पर ब्रेन हेमरेज पीड़ित यात्री का गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल, 2 घंटे में उपलब्ध कराया सिलेंडर

रायपुर निवासी मरीज दिल्ली जा रहा था इलाज कराने, ट्रेन में अचानक गिरने लगा था ऑक्सीजन लेवल
Follow on Google News
Bhopal News : रेलवे स्टेशन पर ब्रेन हेमरेज पीड़ित यात्री का गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल, 2 घंटे में उपलब्ध कराया सिलेंडर
भोपाल। राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक मरीज की तबीयत गुरुवार रात बिगड़ गई। तड़के करीब 4:30 बजे ट्रेन जैसे ही भोपाल स्टेशन पहुंची, यात्री के लिए तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। मरीज ट्रेन से इलाज के लिए रायपुर से दिल्ली जा रहा था।

रात 1:20 बजे मिली थी सूचना

भोपाल स्टेशन के डिप्टी स्टेशन मास्टर जावेद अंसारी ने बताया कि रायपुर निवासी 40 वर्षीय केदार सिंह राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह ब्रेन हैमरेज का इलाज कराने एम्स दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 1:20 बजे सूचना मिली थी कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर रहा है और उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके बाद एनजीओ सीपीएचडी हेल्थ केयर फाउंडेशन से संपर्क किया गया। एनजीओ के वाइस चेयरमैन अभिषेक मकवानी ने तत्काल जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। तड़के करीब 4:30 बजे ट्रेन भोपाल स्टेशन पहुंची, स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मौजूद थी। मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।

पहले भी स्टेशन पर ऐसे पहुंचाई मदद

1 अप्रैल 2022 : रात 2:10 बजे 24 दिन की बच्ची के पिता ने चलती ट्रेन में ऑक्सीजन के लिए सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई। ट्रेन के भोपाल स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही 5 ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों ने पहुंचा दिए। 6 अप्रैल 2022 : मुंबई से एम्स दिल्ली इलाज के लिए जा रहे 67 वर्षीय कैंसर पीड़ित बालकराम की हालत रास्ते में गंभीर हो गई। राजधानी एक्सप्रेस को इटारसी स्टेशन पर रुकवाया गया। वहां रेलवे के डॉक्टरों ने मरीज को न सिर्फ अटेंड किया, बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराया। भोपाल स्टेशन ट्रेन पहुंची तो मरीज को 108 एंबुलेंस से जवाहरलाल कैंसर अस्पताल पहुंचाया गया।  
Vikas Shukla
By Vikas Shukla
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts