Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने किया ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

पूर्व जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने अधिकारियों को दिए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
Bhopal News : सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने किया ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। सड़क सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे सुधार कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्लेटिनम प्लाजा से शुरू हुआ निरीक्षण

    निरीक्षण का पहला पड़ाव प्लेटिनम प्लाजा ब्लैक स्पॉट रहा, जहां न्यायमूर्ति सप्रे ने दुर्घटनाओं की संख्या, मृतकों की संख्या और दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की जानकारी ली। उन्होंने इस क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के लिए चल रहे कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

    Twitter Post

    तरुण पुष्कर तिराहा और लेफ्ट टर्न की समस्या

    इसके बाद वे तरुण पुष्कर तिराहा पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें लेफ्ट टर्न की अनुपलब्धता की वजह से हो रही दुर्घटनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि स्मार्ट पोल की शिफ्टिंग के बाद सुधार कार्य प्रगति पर है।

    रेडक्रॉस चौराहा और जिला कोर्ट के सामने सुधार की जरूरत

    रेडक्रॉस अस्पताल के समीप चौराहे पर रोटरी के पुनः डिजाइन की योजना से भी न्यायमूर्ति को अवगत कराया गया। वहीं, जिला न्यायालय के सामने स्थित चौराहे पर भी लेफ्ट टर्न की स्थिति पर चर्चा हुई और सुधार की आवश्यकता जताई गई।

    पुराने बंद ब्लैक स्पॉट्स का भी किया निरीक्षण

    पर्यावास भवन के पास स्थित पुराने ब्लैक स्पॉट, जिसे डेढ़ वर्ष पहले बंद किया गया था, उसका भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद निरीक्षण दल अवधपुरी, पूर्व भेल चौराहा और रायसेन रोड के रत्नागिरी चौराहा पहुंचा।

    अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    निरीक्षण के अंत में न्यायमूर्ति सप्रे ने नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम, एडीसीपी (ट्रैफिक) बीएस कौल और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों में तेजी लाएं और उन्हें प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे राजधानी में सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts