Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल नगर निगम बैठक : स्लॉटर हाउस में गोमांस के मुद्दे पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद इस्तीफे पर अड़े

राजधानी के स्लॉटर हाउस में गोमांस के मुद्दे पर मंगलवार को नगर निगम की परिषद में हंगामा हो गया। न केवल कांग्रेस, बल्कि भाजपा के पार्षदों ने भी अपने परिषद के पदाधिकारियों को घेरा। दोनों ही दल के पार्षद जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने का आदेश और महापौर व एमआईसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।
Follow on Google News
 स्लॉटर हाउस में गोमांस के मुद्दे पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद इस्तीफे पर अड़े
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। नगर निगम की बैठक में मंगलवार को खासा हंगामा हुआ। स्लॉटर हाउस में गोमांस के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर मालती राय का इस्तीफा मांगा। इसके साथ ही मेयर इन काउंसिल भी रद्द करने की मांग की गई। बैठक शुरू होने पर कांग्रेस पार्षद अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए महापौर मालती राय से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर ही ही नहीं, इस मामले से जुड़े सभी नेताओं और अधिकारियों के नाम सामने आने चाहिए।

    Twitter Post

    दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    बैठक के दौरान भाजपा के सीनियर पार्षद पप्पू घाड़गे और सुरेंद्र बाठिका समेत कई पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया। एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि स्लॉटर हाउस की कंपनी के लिए मेयर इन काउंसिल ने अनुमति दी थी, इसकी जांच की जाए। 

    भाजपा पार्षद का वॉक आउट

    भाजपा देवेंद्र भार्गव ने कह की इसी क्या मजबूरी थी कि भाजपा की सरकार होने के बावजाद गाय कट रही है। सदन को 20 मिनट स्थगित करने की मांग कर ऑर्डर निकालने को कहा। भाजपा पार्षद ने ही वॉक आउट करने को कहा। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

    अध्यक्ष बोले, सख्त कार्रवाई होगी

    पार्षद के हंगामे के बीच निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कहना इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को स्लॉटर हाउस की फर्म को।लाइफ टाइम  ब्लैक लिस्ट करने को कहा। उन्होंने स्लॉटर हाउस में लगे नगर निगम के 11 कर्मचारी को निलंबित करने की बात भी कही। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने को कहा, साथ ही  कहा कि शहर में गोकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्ष का कहना नगर निगम को सोचना होगा की किस व्यापार को करने देना है या नहीं। राजधानी को मांस की मंडी बनने नहीं देंगे।

    पशु चिकित्सक बेनी प्रसाद गौर सस्पेंड

    Uploaded media

    इस बीच नगर निगम के पशु चिकित्सक बेनी प्रसाद गौर को निलंबित कर दिया गया है। भोपाल कमिश्नर संजय सिंह ने उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts