Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंगदान के लिए संकल्प लेने में भोपाल देश में सबसे आगे, यहां एक माह में 3 हजार से अधिक लोगों ने भरे फॉर्म

नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट से खुलासा
अंगदान के लिए संकल्प लेने में भोपाल देश में सबसे आगे, यहां एक माह में 3 हजार से अधिक लोगों ने भरे फॉर्म

भोपाल। अंगदान को लेकर जागरुकता बढ़ रही है। एक महीने में प्रदेश में करीब 18 हजार लोग अंगदान का संकल्प ले चुके हैं। देशभर में किसी एक शहर की बात करें, तो भोपाल में सर्वाधिक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। वहीं इंदौर दूसरे नंबर पर है, यहां 2,766 लोगों ने अंगदान के लिए फॉर्म भरा है। नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नोट्टो) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक माह में देशभर में 82,682 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 23,309 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। वहीं मप्र देश में दूसरे नंबर पर है, यहां 18,840 लोग फॉर्म भर चुके हैं। दरअसल, 17 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयुष्मान भव: कार्यक्रम लॉन्च किया गया था। इसके तहत रक्तदान और अंगदान को बढ़ावा देने अभियान चलाया जा रहा है।

पिछड़े जिलों में ज्यादा जागरुकता

माना जाता है कि शिक्षित वर्ग में जागरुकता ज्यादा होती है, लेकिन नोट्टो की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों ने इस धारणा को खत्म कर दिया। आंकड़ों के मुताबिक, अंगदान का संकल्प लेने में झाबुआ जिला प्रदेश में चौथे नंबर पर है। यहां 1,280 लोगों ने अंगदान का फॉर्म भरा।

किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसी थीम के तहत अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। खुद के रजिस्ट्रेशन के साथ जिन भी लोगों से मिलता हूं, उन्हें प्रेरित करने का प्रयास कर रहा हूं। -डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts