भोपाल-इंदौर मेट्रो:शुरू हुआ ऑटोमैटिक टिकट सिस्टम, अब बिना लाइन के मिलेगी एंट्री

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सोमवार से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम शुरू हो गया है। इस नई सुविधा के लागू होने के बाद अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।
शुरू हुआ ऑटोमैटिक टिकट सिस्टम, अब बिना लाइन के मिलेगी एंट्री

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सोमवार से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम शुरू हो गया है। इस नई सुविधा के लागू होने के बाद अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अब इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के जरिए सीधे स्टेशन में एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने इस नई सुविधा का उपयोग किया।

यात्रियों के लिए ये हैं टिकट के ऑप्शन

मेट्रो में अब कई तरह के टिकट विकल्प दिए गए हैं जिससे सफर और आसान हो गया है:

  • स्मार्ट कार्ड: इसमें पहले से पैसे रिचार्ज कराकर इस्तेमाल किया जा सकता है
  • पेपर QR टिकट: काउंटर या मशीन से लिया जा सकता है
  • मोबाइल QR टिकट: मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट

TVM मशीन से मिलेगा तुरंत टिकट

स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) के जरिए यात्री खुद टोकन या स्मार्ट कार्ड खरीद और रिचार्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और भीड़ भी कम होगी।

राउंड ट्रिप और ग्रुप टिकट पर छूट

नई सुविधा के साथ मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए छूट भी शुरू की है:

  • राउंड ट्रिप (आना-जाना) टिकट पर 5% की छूट
  • ग्रुप टिकट (8 से 40 यात्रियों) पर 10% की छूट

यह खासतौर पर रोजाना सफर करने वालों और समूह में यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद रहेगा।

क्या है AFC सिस्टम और कैसे करेगा काम

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) द्वारा शुरू किया गया यह सिस्टम पूरी तरह कैशलेस और डिजिटल है। इसमें यात्रियों को बिना मैन्युअल टिकट काउंटर के मेट्रो में सफर करने की सुविधा मिलती है। स्टेशन पर लगे ऑटोमैटिक गेट्स (AFC Gates) कार्ड या QR कोड स्कैन करने पर ही खुलते हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल में मोदी की हुंकार : बोले - चुनाव में राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलेगी, युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा, राज्य में नौकरी देंगे

मोबाइल एप से टिकट पर अतिरिक्त लाभ

MP मेट्रो एप के जरिए टिकट बुक करने और वॉलेट रिचार्ज करने पर यात्रियों को अतिरिक्त छूट दी जा रही है:

  • ₹200 से ₹499 तक: 8% छूट
  • ₹500 से ₹999 तक: 10% छूट
  • ₹1000 से ₹1499 तक: 12% छूट
  • ₹1500 से ₹2000 तक: 15% छूट

इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और किराया भी कम लगेगा।

डिजिटल टिकटिंग से सफर हुआ आसान

पेपर QR टिकट काउंटर से नकद या UPI के जरिए लिए जा सकते हैं जबकि मोबाइल QR टिकट ऐप के माध्यम से डिजिटल पेमेंट से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि मेट्रो वॉलेट में डाली गई राशि का उपयोग केवल टिकट खरीद के लिए ही होगा और इसे वापस नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन: एक्सपोर्ट पर ड्यूटी खत्म, ₹1.8 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

AFC सिस्टम लागू होने से अब मेट्रो यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है। लाइन में लगने की परेशानी खत्म होगी और डिजिटल टिकटिंग से पूरा सिस्टम अधिक पारदर्शी और आसान बनेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts