Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में GMC की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत :पीजी में बेसुध अवस्था में मिली; पास में पड़ी थी खाली एसिड की बोतल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रा रोशनी मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पीजी में कमरे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बेसुध अवस्था में पाया गया। पास में एक खाली बोतल मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
पीजी में बेसुध अवस्था में मिली; पास में पड़ी थी खाली एसिड की बोतल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। जानकारी के मुताबिक, जब कॉलेज जाने के समय रोशनी कमरे से बाहर नहीं आई, तो साथ रहने वाले छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने कई बार आवाज दी और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

    छात्रों ने पीजी के गार्ड को सूचना दी। इसके बाद पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। रोशनी को बेसुध अवस्था में पाया गया।

    पास में मिली संदिग्ध बोतल

    छात्रों ने बताया कि उसके पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी, जिससे स्थिति और गंभीर लगने लगी। तुरंत कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। रोशनी को सुबह 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    चार महीने पहले हुआ था एडमिशन

    रोशनी ने अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह आलीराजपुर की रहने वाली थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक पीजी में डे-स्कॉलर के तौर पर रह रही थी।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    रोशनी का शव भोपाल के मसूरी क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts