राष्ट्रीय

आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा : बप्पी लहरी के निधन पर पीएम मोदी सहित कई राजनेताओं और सेलेब्स ने जताया शोक

दिवंगत गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का मुंबई के एक अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया। मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। हर पीढ़ी के लोग उनके गानों से रिलेट कर सकते हैं। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊँ शांति।

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ऊँ शांति।

सीएम शिवराज ने जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकप्रिय गायक और संगीतकार बप्‍पी लहरी जी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बप्पी जी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

अजय देवगन ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत प्यारे थे। लेकिन, उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के साथ हिंदी फिल्म संगीत के लिए एक और समकालीन शैली पेश की। ॐ शांति। दादा आपकी कमी खलेगी।

अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘आज हमने संगीत उद्योग से एक और रत्न खो दिया… बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे सहित लाखों लोगों को नाचने का कारण थी। आपने अपने संगीत के माध्यम से जो भी खुशियां लाईं, उसके लिए धन्यवाद। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति’

अशोक पंडित ने ट्वीट कर जताया शोक

बप्पी लहरी के निधन पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया, ” रॉकस्टार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे पड़ोसी अब नहीं रहे। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। ॐ शांति!”

संक्रमण की वजह से हुई मौत

आधिकारिक बयान के मुताबिक बप्पी लाहिड़ी का निधन मंगलवार रात 11.45 बजे हुआ। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके फेफड़ों में संक्रमण था और वह अरसे से ठीक से सो नहीं पा रहे थे। मुंबई में जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ने ये आधिकारिक बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें- मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन, मुंबई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस 

संबंधित खबरें...

Back to top button