Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में तालाब से सड़कों तक तिरंगे का जश्न, सीएम ने क्रूज में लहराया तिरंगा, कोलार से बैरागढ़ तक 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

भोपाल में तालाब से सड़कों तक तिरंगे का जश्न, सीएम ने क्रूज में लहराया तिरंगा, कोलार से बैरागढ़ तक 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में सराबोर रही। बड़े तालाब पर नावों में लहराता तिरंगा और सड़कों पर हजारों लोगों का तिरंगा यात्रा में शामिल होना देखने लायक था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रूज लेक प्रिंसेस में सवार होकर तालाब पर तिरंगा लहराया और इसके बाद कोलार से बैरागढ़ तक की 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

    बड़ा तालाब बना देशभक्ति का संगम

    सुबह से ही बोट क्लब पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी, पुलिसकर्मी और आम लोग नावों में सवार होकर तिरंगा लहराते दिखे। हर नाव को तिरंगे से सजाया गया था। देशभक्ति के गीतों की धुन पर लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा- भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें ऊर्जा से भर रहे हैं। ये लहरें हमें जनकल्याण के संकल्प को याद दिलाती हैं।

    विपक्ष पर साधा निशाना

    तालाब पर जनता को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया और कहा कि देश की सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन विपक्ष अब भी सेना पर सवाल उठाकर लोकतंत्र के स्तंभों को चुनौती दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश विकास के नए दौर में है।

    सीएम हाउस में भी गूंजे देशभक्ति के नारे

    बोट क्लब पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री निवास परिसर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री सचिवालय, निवास के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा बल, दीदी कैफ़े की बहनें और समस्त स्टाफ शामिल हुआ। पूरा परिसर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

    बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा का आयोजन खेल विभाग की ओर से किया गया। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर यह यात्रा हमारे तिरंगे की शान बढ़ाएगी।

    32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा

    कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक निकाली जा रही 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री खुली जीप में हाथ में तिरंगा लिए यात्रा में आगे रहे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन मंत्री हितानंद भी मौजूद रहे।

    Twitter Post

     

    यात्रा के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए तुरंत भीड़ को हटाया गया, जिससे कोई बाधा न हो।

     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts