Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T20 वर्ल्ड कप :BCCI- भारतीय प्लेयर अपनी फैमिली के साथ नहीं रुक सकते, टीम मैनेजमेंट ने परमिशन मांगी थी

BCCI ने सभी खिलाड़ियों को जारी किए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
BCCI- भारतीय प्लेयर अपनी फैमिली के साथ नहीं रुक सकते, टीम मैनेजमेंट ने परमिशन मांगी थी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने अपने टी-20 वर्ल्ड का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से मात दी है। इसी बीच BCCI ने टीम मैनेजमेंट द्वारा उठाई गई फैमिली स्टे की मांग पर अपना फैसला सुनाया है। बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी फैमिली के साथ नहीं रूक सकते, साथ ही प्लेयर अपनी गर्लफ्रेंड या मंगेतर के साथ भी नहीं रह सकेंगे।

    BCCI- खिलाड़ी अपने खर्च पर फैमिली को ठहरा सकते

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मैचों के दौरान परिवार के साथ रूकने पर यह भी कहा कि प्लेयर स्क्वॉड के साथ टीम के साथ तो नहीं ठहर नहीं सकते लेकिन, खिलाड़ी चाहे तो अपने खर्च पर फैमिली को होटल में रूकवाने का इंतजाम कर सकते हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी खिलाड़ी की रहेगी, BCCI इसमें कुछ भी मदद नहीं करेगा।

    बार्डर- गावस्कर ट्रॉफी के बाद बदले थे नियम

    इस फैसले के बाद बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों को साफ संदेश मिल चुका है। मौजूदा नीति के अनुसार, यदि भारत किसी दौरे पर हैं तो टीम अपने परिवार को अधिकतम 14 दिनों तक साथ रख सकती है। हालांकि यह नियम किसी भी आईसीसी या मल्टीनेशनल टूर्नामें टेक लिए लागू नहीं होगा। बता दें कोविड-19 के बाद से खिलाड़ियों के परिवार के साथ रहने की परंपरा शुरू हुई थी। 

    नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    BCCI ने सभी खिलाड़ियों को जारी किए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी खिलाड़ी के लिए किसी विशेष परिस्थिति में इन गाइडलाइंस का पालन करना संभव नहीं हो पाता है, तो उसे पहले ही चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच से अनुमति लेनी होगी। बिना पूर्व स्वीकृति के नियमों से हटकर कोई कदम उठाने पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts