PlayBreaking News

बड़वानी :प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में मिला शव

बड़वानी शहर की न्यू डीआरपी लाइन में एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान मनीष बामनिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में मिला शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के बड़वानी शहर की न्यू डीआरपी लाइन में एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उनका शव सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान मनीष बामनिया (40) के रूप में हुई है।

    सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे

    जानकारी के अनुसार, मनीष बामनिया मूल रूप से धार जिले के नर्झली दही क्षेत्र के रहने वाले थे। वे बड़वानी की न्यू डीआरपी लाइन में बने आरक्षक आवास गृह के सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी कुक्षी में स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर कार्यरत हैं।

    भाई को अंदर से बंद मिला दरवाजा

    बुधवार सुबह मनीष के भाई उनसे मिलने उनके कमरे पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद साथ में रहने वाले वीर सिंह ने दरवाजा तोड़ा। अंदर मनीष पंखे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटके मिले। कमरे में नीचे एक कुर्सी गिरी हुई थी।

    पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts