आसिम मुनीर की सख्त चेतावनी !कहा- अब हमला हुआ तो पाकिस्तान देगा करारा जवाब, किसी गलतफहमी में न रहे भारत

CDS प्रमुख मुनीर ने कहा कि मई में पाकिस्तान ने उनके नेतृत्व में भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना और नागरिकों के धैर्य और सहनशीलता की तारीफ भी की।
कहा- अब हमला हुआ तो पाकिस्तान देगा करारा जवाब, किसी गलतफहमी में न रहे भारत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए चीफ ऑफ डिफेंस फॉर्सेज (CDS) बने आसिफ मुनीर ने सोमवार को अपना पदभार संभाला। यह कार्यक्रम रावलपिंडी मे बने GHQ में आयोजित हुआ जिसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस प्रोग्राम में मुनीर का भाषण कड़े शब्दों में आया।

    स्पीच में कहा-किसी गलतफहमी में न रहे भारत

    अपने संबोधन में मुनीर ने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान पर कोई हमला होता है तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक तेज और सख्त तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की गलतफहमी में न रहे।

    इतना ही नहीं मुनीर ने आगे कहा कि आधुनिक युद्ध अब पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ चुका है, और साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, अंतरिक्ष, सूचना युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे नए क्षेत्रों में भी लड़ा जा रहा है।

    अफगानिस्तान के साथ तनाव पर दो टूक

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के दिनों में लगातार तनाव चरम पर है, और सीमा पर पाकिस्तानी सेना तथा तालिबान लड़ाकों के बीच झड़पें आए दिन हो रही हैं। इसी स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुनीर ने स्पष्ट कहा कि तालिबान के सामने केवल दो विकल्प हैं, या तो पाकिस्तान के साथ रिश्तों में सुधार की दिशा चुनें या फिर टीटीपी का समर्थन जारी रखें।

    मुनीर ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि यदि तालिबान टीटीपी को समर्थन देने का रास्ता अपनाता है, तो दोनों देशों के बीच शांति संभव नहीं है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts