Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AR Rahman's U-Turn :कहा- यह देश मुझे रचनात्मकता की स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाला माहौल देता है

संगीतकार एआर रहमान ने  सांप्रदायिकता वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर बयान के बाद विरोध का सामना कर रहे रहमान ने कहा है कि वे भारत को प्रेरणा, गुरु और घर मानते हैं। यह देश  रचनात्मकता की स्वतंत्रता में विश्वास रखने का माहौल देता है।
कहा- यह देश मुझे रचनात्मकता की स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाला माहौल देता है
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान का हालिया बयान इन दिनों बॉलीवुड और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड में कथित सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद जहां बहस तेज हुई, वहीं अब रहमान ने खुद सामने आकर अपनी बात स्पष्ट की है। एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में ‘पावर शिफ्ट’ और ‘कम्युनल’ कारणों के चलते काम के अवसर कम मिल रहे हैं। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स के साथ-साथ कुछ फिल्मी हस्तियों ने भी इस पर सवाल उठाए।

    वीडियो के जरिये रखी अपनी बात

    लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच एआर रहमान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि संगीत उनके लिए भावनाओं को व्यक्त करने और लोगों से जुड़ने का माध्यम है। उनका इरादा किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं था। 

    संगीत को बताया संवाद का माध्यम

    वीडियो में रहमान ने कहा, 'प्रिय दोस्तों, संगीत हमेशा से मेरे लिए लोगों तक पहुंचने, संस्कृति का जश्न मनाने और उसे श्रद्धांजलि देने का माध्यम रहा है। मैं भारत को प्रेरणा, गुरु और घर मानता हूं। मैं जानता हूं कि अच्छे इरादों में भी गलतफहमी की संभावना हो सकती है। लेकिन मेरा इरादा हमेशा संगीत के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना, उन्हें श्रद्धांजलि देना और उनकी सेवा करना रहा है। मैंने कभी किसी को ठेस पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी।'

    Featured News

    'भारतीय होने पर गर्व है'

    एआर रहमान ने आगे कहा, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं एक भारतीय हूं, क्योंकि यह देश, किसी न किसी कारण से, मुझे रचनात्मकता की स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाला माहौल देता है मैं हमेशा से इस राष्ट्र का आभारी रहा हूं और संगीत के प्रति कमिटेड रहा हूं।' रहमान ने वीडियो में WAVES समिट में परफॉर्मेंस से लेकर नागालैंड के यंग म्यूजिशियन्स के साथ कोलैबोरेशन और हैंस जिमर के साथ 'रामायण' का म्यूजिक तैयार करने के बारे में भी बात की। 

    परेश रावल ने किया सपोर्ट

    एआर रहमान के इस वीडियो संदेश पर बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने खुलकर समर्थन जताया है। उन्होंने रहमान का वीडियो री-पोस्ट करते हुए लिखा, “हम आपसे प्यार करते हैं सर। आप हमारा गौरव हैं।” परेश रावल के इस समर्थन के बाद रहमान के पक्ष में खड़े होने वाली आवाजें और मजबूत हुई हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts