ताजा खबरApoorva Mukhija :अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'द रिबेल किड' पर Ex-बॉयफ्रेंड ने लगाए धोखे और बदनामी के आरोप, गाने के जरिए खोले राज

सोशल मीडिया पर मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा यानी ‘द रिबेल किड’ इन दिनों फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो या वीडियो नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ हैं। उनके एक्स-बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सीधे-सीधे अपूर्वा पर धोखा देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। 
अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'द रिबेल किड' पर Ex-बॉयफ्रेंड ने लगाए धोखे और बदनामी के आरोप, गाने के जरिए खोले राज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा यानी ‘द रिबेल किड’ इन दिनों फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो या वीडियो नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ हैं। उनके एक्स-बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सीधे-सीधे अपूर्वा पर धोखा देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। 

    गाने के जरिए निकाली भड़ास

    हाल ही में अपूर्वा के Ex बॉयफ्रेंड उत्सव ने क्यूट लिटिल रेड फ्लैग्स नाम से गाना शेयर किया। यह नाम अपूर्वा के व्लॉग्स में बोले जाने वाले उनके डायलॉग से जुड़ा है। गाने के लिरिक्स में उत्सव ने अपने रिलेशनशिप से लेकर ब्रेकअप तक की पूरी कहानी सुनाई और बताया कि अपूर्वा ने उन्हें धोखा दिया और रिलेशनशिप में रहते हुए गलत किया। उत्सव ने ये भी बताया है कि रिलेशनशिप में रहते हुए अपूर्वा ने उन्हें चीट किया और अय्याशी की।

    कैप्शन लिख कर दी चेतावनी

    गाने के साथ लिखे कैप्शन में उत्सव ने साफ कहा कि अगर आगे उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया तो वह सबूतों के साथ सच्चाई सामने लाएंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि ज्यादा फॉलोअर्स होने का मतलब यह नहीं कि किसी की इमेज खराब की जाए या लोगों को भड़काकर ट्रोल कराया जाए।

    अपूर्वा मुखीजा ने साधी चुप्पी

    इस पूरे विवाद पर अभी तक अपूर्वा मुखीजा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग उत्सव का साथ दे रहे हैं तो कुछ अपूर्वा के सपोर्ट में खड़े हैं।

    कब हुआ था ब्रेकअप?  

    जनवरी 2024 में अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ब्रेकअप की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने बिना नाम लिए अपने एक्स को घटिया इंसान और धोखेबाज कहा था। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अपूर्वा इस विवाद पर कब और क्या जवाब देती हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts