PlayBreaking News

अमरनाथ यात्रा :शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, पहले ही दिन अव्यवस्थाओं से घिरे श्रद्धालु, तेज धूप में लाइन में लगे

अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को पहले ही दिन अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा। बैंक में सुविधाएं नहीं होने से यात्री परेशान रहे।
Follow on Google News
शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, पहले ही दिन अव्यवस्थाओं से घिरे श्रद्धालु, तेज धूप में लाइन में लगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। जुलाई में होने वाली अमरानाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गए। नाम का पंजीयन कराने के लिए श्रद्धालु सुबह 4-5 बजे से ही जवाहर चौक स्थित जम्मू और कश्मीर बैंक की स्थानीय शाखा में पहुंच गए थे। बैंक खुलने तक यहां भारी भीड़ हो गई। बैंक के अंदर चालान भरने के बाद ही प्रवेश की व्यवस्था होने के कारण श्रद्धालुओं को धूप में बेहद परेशान होना पड़ा। 

    /img/89/1776250507511

    भीड़ को नियंत्रित करने बुलाई पुलिस

    बैंक के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैंक प्रबंधन ने पुलिस बुला ली थी। श्रद्धालुओं की मानें तो पुलिस ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ बुजुर्ग श्रद्धालु धक्का-मुक्की के दौरान गिर भी गए। दो अन्य बैंक भारतीय स्टेट बैंक की न्यू मार्केट और पंजाब नेशनल बैंक की टीटी नगर शाखा में सीमित टोकन देने के कारण जम्मू और कश्मीर बैंक में भीड़ लग रही है।  

    ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर ने SC में कहा- जज खुद तय नहीं करेंगे धर्म के लिए क्या सही और क्या गलत, इसका जिम्मेदारी समुदाय की...

    छांव के लिए टेंट भी नहीं लगाने दिया

    पंजीयन कराने के लिए श्रद्धालुओं को तेज धूप में परेशान होना पड़ रहा है। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि हमने बैंक के सामने टेंट लगाने के लिए भिजवाया था, लेकिन बैंक प्रबंधन ने टेंट नहीं लगाने दिया, जबकि यह सेवा मंडल की तरफ से थी। भटेजा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। दरअसल श्राइन बोर्ड ने जेपी अस्पताल के दो डॉक्टर्स के नाम गलत होने के कारण श्रद्धालु परेशान हैं कि मेडिकल सर्टिफिकेट कैसे बन पाएंगे। भटेजा ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर्स के नाम बदलने के लिए उन्होंने श्राइन बोर्ड को मेल किया है।      

    ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए 250 रुपए शुक्ल

    शुल्क 150 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। ग्रुप रजिस्ट्रेशन का शुल्क 250 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। रिंकू भटेजा ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन से पहले स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ हो चुके हैं। इसके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा मात्र 4 डॉक्टर्स ही अधिकृत किए गए हैं, जो कि भोपाल शहर एवं इसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से मेडिकल करने के लिए कम हैं। भोपाल एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग प्रति वर्ष लगभग दस हजार से ज्यादा भोले के बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार शहर से तकरीबन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। 

    ये भी पढ़ें: Ashok Mittal : AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED का शिकंजा, यूनिवर्सिटी फंड में गड़बड़ी के आरोप

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts