US Earthquake : अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी; जानें यहां बार-बार क्यों आता है भूकंप

US Earthquake : अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी; जानें यहां बार-बार क्यों आता है भूकंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार तड़के करीब 2 बजे (भारतीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप के बाद अलास्का के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई, हालांकि कुछ घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया।

    कहां और कितनी गहराई में आया भूकंप?

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप पॉपोफ आइलैंड पर स्थित सैंड पॉइंट के पास आया। इसका केंद्र धरती की सतह से करीब 36 किलोमीटर गहराई में था। USGS के मुताबिक, भूकंप सैंड पॉइंट से 54 मील (करीब 86 किलोमीटर) दक्षिण में आया और इसका असर कोडियाक, कोल्ड बे और अन्य तटीय शहरों में भी महसूस किया गया।

    सुनामी की चेतावनी

    भूकंप के कुछ मिनटों बाद ही नेशनल वेदर सर्विस द्वारा अलास्का प्रायद्वीप और साउथ अलास्का के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अलर्ट में कहा गया कि, लोग तुरंत ऊंचे स्थानों की ओर चले जाएं या किसी बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर पहुंच जाएं। हालांकि, कुछ घंटों की निगरानी के बाद खतरे की तीव्रता कम पाई गई और सुनामी अलर्ट को वापस ले लिया गया।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस भूकंप में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, आफ्टरशॉक्स (कम तीव्रता के झटके) आने की 90% से अधिक संभावना जताई गई है, जिससे लोग डरे हुए हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts