मप्र में ट्रकों से एंट्री पॉइंट पर वसूली बंद हो, AITWA ने कहा- हर साल परमिट पर दे रहे 225 करोड़ रुपए

भोपाल। मध्यप्रदेश में ट्रकों की एंट्री पॉइंट पर वसूली का मुद्दा एक बार फिर समने आया है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने इस पर आपत्ति जताते हुए सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक गुप्ता ने कहा- ट्रक मालिकों ने 2022 में राज्य सरकारों को 2,365 करोड़ रुपए का योगदान परमिट के तौर पर दिया। इस दौरान भले ही उनकी काेई कमाई नहीं हुई हो।
उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश सरकार को इस दौरान ट्रक ऑपरेटर्स ने 225 करोड़ रुपए का योगदान परमिट के रूप में दिया। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि उम्मीद है कि राज्य विशेषकर मध्यप्रदेश, जिसे हर साल ट्रकों से 225 करोड़ रुपए मिलते हैं, वह एंट्री पॉइंट पर ट्रकों से होने वाली लूट रोकेगा, ताकि मध्यप्रदेश से आने-जाने वाले ट्रक मालिक आसानी से अपना कारोबार चला सकें।












