ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Singham Again : लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी Deepika Padukone, सामने आया खतरनाक अवतार

एंटरटेनमेंट डेस्क। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है। रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम 3 से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। सिंघम के पहले लुक पोस्टर में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी पहने खतरनाक अंदाज में नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस फिल्म में ‘लेडी सिंघम’ का किरदार निभाते नजर आएंगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना किरदार

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- मिलवा रही हूं शक्ति शेट्टी से… #सिंघम अगेन। दीपिका फिल्म में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी। फोटो में एक्ट्रेस एक हाथ से क्रिमिनल के बाल पकड़े तो दूसरे हाथ से उसके मुंह में बंदूक लगाए हुए दिख रहीं हैं। दीपिका के माथे से खून टपक रहा है। साथ ही दीपिका के चेहरे पर किलर स्माइल भी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बैग्राउंड में आग लगी हुई है और वहीं इधर-उधर कई लोग गिर पड़े नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरे फोटो में दीपिका के एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है और उसी हाथ से बंदूक थामे नजर आ रहीं है। दीपिका के इस अवतार ने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

वायरल हुआ दीपिका का लुक

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण। फिल्म से एक्ट्रेस का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सिंघम 3 की स्टारकास्ट

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह मूवी अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। उम्मीद है कि सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तरह यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

(इनपुट – विवेक राठौर)

ये भी पढ़ें- सिंघम-3 की शूटिंग शुरू, अजय, अक्षय और रणवीर आएंगे एक साथ नजर, Kareena Kapoor ने शेयर की एक्शन सीन की फोटो, विलेन के लिए टाइगर-अर्जुन का नाम चर्चा में

ये भी पढ़ें- एक बार फिर होगा डांस का धमाल… ‘Dance Plus’ के सीजन 7 का जल्द होगा आगाज, इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए रेमो डिसूजा ने की ये तैयारी

संबंधित खबरें...

Back to top button