इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

खरगोन में हादसा : खदान धंसने से दो महिलाओं की मौत, दो घायल; घरेलू काम के लिए मिट्टी लेने गई थीं महिलाएं

खरगोन। खदान की मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिले के बरूड़ थाना क्षेत्र के भड़वाली गांव में अपने घरेलू उपयोग के लिए कुछ महिलाएं मिट्टी लेने गई थी। पीली मिट्टी की खदान से कुछ महिलाएं मिट्टी निकालने का काम कर रही थी। तभी चार महिलाएं मिट्टी की खदान के धंसने से उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खदान से मिट्टी निकाल रही थी महिलाएं

जानकारी अनुसार, भड़वाली गांव की दो महिलाएं सोनू बाई (32) बाली बाई (40) अपने बच्चों के साथ घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लेने के लिए खदान पर गई थी। तभी अचानक तेज हवा और आंधी के चलने से मिट्टी की खदान धंस गई। जिसमें दो महिलाएं चपेट में आ गई और मिट्टी में दबने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर मौजूद बच्चों ने तत्काल वहां से भागकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

दो की मौत दो घायल

सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मिट्टी की खदान से बाहर निकालने की अपने स्तर पर पूरी कोशिश की। लेकिन, दोनों महिलाओं को बचा नहीं पाए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर 100 डायल एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद दो घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। वहीं दो मृत महिलाओं के शव को पीएम के लिए बरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – Indore : बाइक सवारों ने छात्रा का मोबाइल छीना, राहगीरों को चाकू दिखाकर धमकाया, चंद घंटों में दोनों बदमाश गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button