PlayBreaking News

MP में 24 घंटे में मिले 15 पॉजिटिव, भोपाल में फिर सबसे ज्यादा 8 और इंदौर में 3 संक्रमित

Follow on Google News
भोपाल। एमपी में कोरोना केसों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में मप्र में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इस मामले में सबसे ज्यादा भोपाल में 8 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इंदौर 3, जबलपुर, शहडोल, अनूपपुर, अलीराजपुर में एक-एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

प्रदेश में 154 एक्टिव केस

दरअसल, गुरुवार को जहां पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 12 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 154 पर पहुंच गई है। वहीं देखा जाए तो 1 दिसंबर को 17, 2 दिसंबर 12 केस, 3 दिसंबर को 15 केस, 4 दिसंबर को 18 मरीज, 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17 केस, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 19 पॉजिटिव, वहीं आज 10 दिसंबर 2021 को 15 मरीजों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अभी तक 7,93,314 संक्रमित मिले

बता दें कि प्रदेश में अब तक 7,93,314 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 7,82,631 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। 10,529 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। बुधवार को 12 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राहत की बात ये रही की आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। ये भी पढ़े: भोपाल-इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, नोटिफिकेशन जारी; ADG स्तर के अधिकारी कमिश्नर होंगे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts