इंदौर से INDIGO की 10 उड़ानें आज भी कैंसिल :लगातार तीसरे दिन ठप रही सेवाएं

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।
Follow on Google News
लगातार तीसरे दिन ठप रही सेवाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं तीसरे दिन भी प्रभावित रहीं। शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस ने 10 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। हालांकि यह संख्या बीते दो दिनों की तुलना में कम है, लेकिन रद्द हुई उड़ानों के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ दिखी। कई यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन काउंटर पर पहुंचने के बाद उन्हें फ्लाइट कैंसल होने की जानकारी मिली। कई यात्रियों ने बताया कि अचानक उड़ान रद्द होने से उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं दूसरी ओर वैकल्पिक उड़ानों की उपलब्धता भी कम है। 

    अगले दो हप्तों तक रद्द रह सकती है उड़ानें

    सूत्रों के मुताबिक, जिन रूटों पर बीते कुछ दिनों से उड़ानें निरस्त चल रही हैं, वे अगले एक से दो हफ्तों तक रद्द रह सकती हैं। ऑपरेशनल शेड्यूल में लगातार बदलाव और विमानों की सीमित उपलब्धता को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। एयरलाइन की टीम फिलहाल नेटवर्क को संतुलित करने में जुटी है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता है।उधर, भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी दी कि शुक्रवार को किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया। सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और यात्रियों की आवाजाही भी सुचारू है।

    इन रूट्स पर पड़ा असर

    इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, क्रू की कमी के चलते दिसंबर की शुरुआत से इंडिगो जिन उड़ानों को निरस्त कर रही है, उस क्रम में शुक्रवार को थोड़ी कमी जरूर दिखी, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई। कल की तरह आज भी एयरलाइन ने 10 उड़ानें रद्द की हैं। इनमें इंदौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए नियोजित उड़ानें शामिल हैं। लगातार कैंसिलेशन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कंपनी अधिकारियों ने बताया कि उड़ानें रद्द होने पर पैसेंजर्स को तुरंत टिकट का रिफंड दिया जा रहा है। साथ ही कोशिश की जा रही है कि प्रभावित यात्रियों को इन रूटों पर उपलब्ध अन्य उड़ानों में एडजस्ट किया जाए, ताकि असुविधा को समय रहते कम किया जा सके। इस पर एयरलाइन का कहना है कि क्रू अवेलेबिलिटी सामान्य होते ही उड़ान संचालन फिर से पटरी पर आ जाएगा।

    एयरपोर्ट डायरेक्टर ने लिया स्थिति का जायजा

    देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जनरल मैनेजर एनबी गोयल (नई दिल्ली) और एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और कर्मचारियों व यात्रियों से बातचीत की।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि सभी स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव देने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। टर्मिनल बिल्डिंग, सिक्योरिटी एरिया, पार्किंग और अन्य यात्री सुविधाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं। चेक-इन काउंटरों पर भीड़ को रोकने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को समय पर और व्यवस्थित सेवा मिल सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts