ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस; कई दिनों से थीं बीमार

एंटरटेनमेंट डेस्क। डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। पामेला एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर, राइटर और प्रोड्यूसर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पामेला आखिरी बार नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमैंटिक्स’ में नजर आई थीं।

1970 में हुई थी दोनों की शादी

पमेला चोपड़ा और यश चोपड़ा की 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। दोनों के दो बेटे हैं- आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा। आदित्य एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की है। वहीं उदय चोपड़ा एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

पामेला ने लिखी थी दिल तो पागल है की स्क्रिप्ट

सिनेमा की दुनिया में पामेल चोपड़ा का बड़ा योगदान रहा है। पामेला चोपड़ा प्लेबैक सिंगर, फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं। पामेला चोपड़ा ने कई फ़िल्मों में गाने गाए थे, लेकिन उन्होंने सभी गाने अपने पति की फ़िल्मों के लिए ही गाए। पामेला चोपड़ा ने साल 1993 में आई फिल्म आईना को अकेले ही प्रोड्यूस किया था। पामेला ने अपने पति यश चोपड़ा, बेटे आदित्य चोपड़ा और प्रोफेशनल राइटर तनुजा चंद्रा के साथ 1997 की हिट फिल्म दिल तो पागल है की स्क्रिप्ट भी लिखी थी।

डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स में आखिरी बार दिखीं पामेला

पामेला चोपड़ा आखिरी बार यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोमांटिक्स में नजर आई थीं। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी पर बात की थी। उन्होंने ये भी बताया कि, यश अक्सर उनसे बातचीत करने के बहाने महिलाओं के मन को समझने की कोशिश करते थे। इसके पीछे का मकसद अपनी फिल्मों में महिला किरदारों को और भी बेहतर ढंग से दर्शाना था।

मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button