‘नियम तो नियम हैं, अब कुछ नहीं हो सकता...’ रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर बोले UWW चीफ

Follow on Google News
‘नियम तो नियम हैं, अब कुछ नहीं हो सकता...’ रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर बोले UWW चीफ
पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympic 2024) में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता पर विश्व कुश्ती संस्था (UWW) के प्रमुख नेनाद लालोविच ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। हमें नियमों का सम्मान करना होगा। उनके साथ जो हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं। उनका वज़न थोड़ा ज़्यादा था, लेकिन नियम तो नियम हैं और तरीका सार्वजनिक है। जिस तरह से लोग नियमों से बाहर जाकर बात कर रहे हैं, ये संभव नहीं है। विश्व कुश्ती संस्था (UWW) के प्रमुख ने आगे कहा कि खेल में हिस्सा लेने आए लोगों को नियमों की जानकारी होती है। अब उनके पास अगला मौका है। मुझे नहीं लगता कि इस बार कुछ हो सकता है।

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी कि बुधवार (7 अगस्त) को वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का फाइनल मुकाबला का खेलना था, लेकिन उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम अधिक था। जिसके कारण उन्हें मुकाबले से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। उन्हें अब कोई भी मेडल नहीं मिलेगा। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।

विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं – PM

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

डिसक्वालीफिकेशन से देश का नुकसान हुआ

विनेश के अयोग्य घोषित होने पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह का बयान आया है। करण भूषण सिंह ने कहा है कि, विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन से देश का नुकसान हुआ है। इस बारे में अपील करेंगे। ये भी पढ़ें- डिसक्वालीफाई होने के बाद Vinesh Phogat की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती ये भी पढ़ें- रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर, अब नहीं मिलेगा कोई भी मेडल, PM मोदी बोले- Today’s Setback Hurts…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts