Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WPL Auction 2024 : इन विदेशी खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार...

WPL Auction 2024 : इन विदेशी खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार...
स्पोर्ट्स डेस्क। 2024 में होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL) के लिए शनिवार को मुंबई में ऑक्सन शुरू हो चुका है। अब तक दो सेट की नीलामी हो चुकी है। ऑक्सन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड पर जमकर धनवर्षा हुई। वे अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका शुरुआती बेस प्राइज 40 लाख रुपए था। सदरलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को 1 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। लिचफील्ड का बेस प्राइज 30 लाख था। ऑस्ट्रेलिया की एक और ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहेम को 40 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था। वहीं, भारतीय खिलाड़ी काशवी गौतम दूसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। [embed]https://twitter.com/wplt20/status/1733453573504245863[/embed]

विकेटकीपरों को नहीं मिले खरीददार

ऑक्शन में विकेटकीपरों की नीलामी हुई, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इसमें कई बड़े नाम अनसोल्ड भी रह गए हैं। जिसमें श्रीलंका की चमारी अटापट्टू, भारत की वेदा कृष्णमूर्ती, पूनम राउत, नाओमी स्टालेनबर्ग, माइया बाउचर, प्रिया पूनिया, देविका वैद्य, डिएंड्रा डॉटिन, नदिन डी क्लर्क, बेस हीथ शामिल हैं।

165 खिलाड़ियों की होनी है नीलामी

ऑक्सन में 165 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है, जिसमें 104 खिलाड़ी भारतीय हैं। जबकि, 61 अन्य देशों के हैं। ऑक्सन में पांच WPL फ्रेंचाइजी है, जिन्हें अपनी टीमों में 30 स्लॉट भरने हैं। जिसमें हर टीम ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी रख सकती है।

टीमों के पास बचा इतना पैसा

ऑक्सन में पांच फ्रेंचाईजी में से मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम फंड 2.1 करोड़ बचा है। सबसे ज्यादा फंड 5.95 करोड़ गुजरात फ्रेंचाइजी के पास है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25, यूपी वॉरियर्स के पास 4 करोड़ और रॉयल चैलेंजर्स के पास 3.35 करोड़ का फंड बाकी है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- WPL Auction 2024 : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 9 दिसंबर को, जानें किस टीम ने रिटेन किए खिलाड़ी और किस ने किए रिलीज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts