Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WPL Auction 2024 : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 9 दिसंबर को, जानें किस टीम ने रिटेन किए खिलाड़ी और किस ने किए रिलीज

WPL Auction 2024 : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 9 दिसंबर को, जानें किस टीम ने रिटेन किए खिलाड़ी और किस ने किए रिलीज
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL) के ऑक्शन की तारीख का शुक्रवार को ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का ऑक्शन का 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसकी सभी 5 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी कर दी है। इस ऑक्शन में कई क्रिकेटरों पर जमकर पैसों की बारिश हो सकती है।

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने जीता था खिताब

मुंबई इंडियंस पिछले बार की चैम्पियन है, जिसने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस साल के शुरू में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता था। 5 फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स ने नीलामी से पहले 60 क्रिकेटरों को बरकरार रखा है, जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी हैं। मौजूदा टीम में से कुल 29 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। [embed]https://twitter.com/wplt20/status/1727998086256218345[/embed]

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

टीम में बरकरार खिलाड़ी : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजान काप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु। रिलीज खिलाड़ी : अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नोरिस।

गुजरात जायंट्स (GG)

टीम में बरकरार खिलाड़ी : एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर। रिलीज खिलाड़ी : एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस (MI)

टीम में बरकरार खिलाड़ी : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, सी ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमणि कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया। रिलीज खिलाड़ी : धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

टीम में बरकरार खिलाड़ी : आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डेविने। रिलीज खिलाड़ी : डेन वैन नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजद, मेगान शट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वॉरियर्ज (UPW)

टीम में बरकरार खिलाड़ी : एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लौरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारश्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, तहलिया मैकग्राथ। रिलीज खिलाड़ी : देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख। ये भी पढ़ें- ICC ने श्रीलंका से छीनी अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी, अब इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts