ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

Gwalior : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला आरक्षक की मां को गोली मारी, भाई पर आरोप

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षक की मां को गोली मार दी गई। महिला के कंधे के पास गोली लगी। घायल महिला को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला ने अपने भाई पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया है। गोली चलने की वजह लेनदेन का बताया जा रहा है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1631185350180900866

महिला के भाई ने चलाई गोली

हजीरा थाना इलाके की पीएचई कॉलोनी में रहने वाली करुणा सिंह बैस रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। रोज की तरह वह गुरूवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही पीछे से उनका भाई रविन्द्र तोमर आया। उससे झगड़ा हुआ और उसने गोली चला दी। गोली महिला के कंधे के पास लगी। इसके बाद घायल महिला को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा

जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में महिला का इलाज चल रहा है। गोली चलने की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। हजीरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की बेटी राखी ग्वालियर पुलिस में सिपाही है। इन लोगों में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: आर्मी में भर्ती होने का सपना टूटा, युवक ने ‘LOVE YOU ARMY’ लिखकर लगाया मौत को गले, सुसाइड से पहले डाले कई स्टेटस

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button