Weather Update : एमपी-यूपी में बारिश की संभावना, दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी; अगले पांच दिन स्कूल रहेंगे बंद, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Follow on Google News
Weather Update : एमपी-यूपी में बारिश की संभावना, दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी; अगले पांच दिन स्कूल रहेंगे बंद, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम डेस्क। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली समेत कई जगहों का तापमान लुढ़कता जा रहा है। वहीं कई राज्यों में सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण सुबह हो या शाम ठंड का सितम जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले 3 दिनों में एमपी-यूपी में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में सर्दी के चलते अगले पांच दिनों तक स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है।

MP का मौसम

मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही हल्की बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं बताया है यानि 7 जनवरी को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल सहित शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। यह मौसम 3 दिन तक बरकरार रहने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के साथ ही रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम मऊगंज, जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, और उज्जैन में बारिश के अलावा घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में शनिवार को कहां कितना रहा तापमान

  • सबसे कम न्यूनतम तापमान – ग्वालियर - 10.2 दर्ज किया गया
  • दतिया - 11 डिग्री
  • धार - 12.1 डिग्री
  • राजगढ़ - 12.3 डिग्री
  • रतलाम - 12 डिग्री
  • शिवपुरी का तापमान - 13.3 डिग्री
  • अशोकनगर - 15.02 डिग्री
  • निवाड़ी - 15.5 डिग्री
  • गुना - 15.5 डिग्री

UP का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 70 जिलों में घने कोहरे तथा 14 जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में आगरा सबसे ठंडा जिला रहा। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में आंधी, तूफान, और गरज के साथ हल्की से भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक प्रदेश के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
  • 8 जनवरी - अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है।
  • 9 जनवरी - बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है।
  • 10-12 जनवरी - मौसम शुष्क रहेगा।

इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। सर्द मौसम जारी रहने के कारण, भारत मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर ‘गंभीर’ कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है।

ठंड के चलते दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी

देश की राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूल अगले पांच दिन तक बंद रहेंगे। यह जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने दी है। ये भी पढ़ें - इटली में पढ़ रहे झारखंड के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts