इटली में पढ़ रहे झारखंड के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

इटली में पढ़ रहे झारखंड के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
पश्चिम सिंहभूम। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गुआ से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां गुआ के एक छात्र की यूरोपियन देश इटली में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छात्र की मौत 2 जनवरी को हुई थी। मौत के बाद अभी तक घरवालों को शव वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसकी हत्या हुई या कोई हादसा, यह भी नहीं पता चल पाया है। उसके परिवार ने मदद के लिए झारखंड सरकार से गुहार लगाई है।

घरवालों ने किया फोन, मिली मौत का सूचना

मृतक छात्र पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र के गुआ के नानक नगर का रहने वाला है। छात्र का नाम राम राउत है। राम एमबीए की पढ़ाई करने के लिए इटली गया हुआ था, जहां वह रेंट से रहता था। पिछले दिनों घरवालों ने नए साल के अवसर पर उसे शुभकामना देने के लिए फोन किया। लेकिन राम ने फोन नहीं उठाया। जब इसकी जानकारी उन्होंने मकान मालिक से ली तो पता चला की राम एक दूसरे मकान के बाथरूम में मृत पाया गया। यह सुन परिवार में मातम छा गया।

क्या कहना है परिवार वालों का?

परिवार वालों का कहना है कि वारदात के बारे में विदेश मंत्रालय और झारखंड सरकार की तरफ से कोई जानकारी या मदद नहीं मिली है। वहीं इटली के विदेश मंत्रालय से लेकर जिस कॉलेज में राम पढ़ाई करता था, किसी ने भी उसके मौत की खबर नहीं दी और ना ही उसके शव को अब तक इटली से भारत भेजा गया है।

झारखंड सरकार से लगाई मदद की गुहार

घरवालों ने सरकार के अधिकारी से लेकर राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों से भी बेटे के शव को इटली से लाने की गुहार लगाई है, लेकिन कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली। पश्चिम सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल मे बताया कि, उन्हें इसकी जानकारी मिली है और उनके द्वारा गृह विभाग और माइग्रेशन सेल को राम की मौत की सूचना दे दी गई है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ये भी पढ़ें - नौकरी करने Jordan गए 120 भारतीय मजदूर फंसे, पासपोर्ट हुआ जब्त; पानी के लिए भी तरसे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts