इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

MP Politics : कांग्रेस में दिखने लगे विरोध के स्वर, मीटिंग में घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में नजर आया गुस्सा, देखें VIDEO

हेमंत नागले, देवास। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में जहां एक और एकता दिखने लगी है। वहीं देवास में कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान कई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल, लाखन सिंह यादव ने देवास की कमान संभाली है। वहीं उन्होंने हाटपिपलिया विधानसभा का टिकट मंच से कहते हुए फाइनल कर दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष दिखाई दिया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया घोषणा का विरोध

वहीं कई कार्यकर्ताओं का कहना था जब कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण को लेकर पीसीसी चीफ ने यह साफ कर दिया था कि टिकट वितरण के लिए स्थाई व्यक्ति को आगे रखा जाएगा। लेकिन, भरे मंच से एक मंत्री द्वारा टिकट वितरण की घोषणा कर दी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

बैठक में ही नारेबाजी होने लगी और सभी ने इस मंच की घोषणा का विरोध किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कहना था कि पीसीसी चीफ कि जब यह पूर्व मंत्री नहीं सुन रहे तो फिर आगे पार्टी में कैसे टिकट वितरण होगा।

कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष रखने का अधिकार है

कुछ कार्यकर्ताओं कहना था कि लाखन सिंह यादव समन्वय समिति की बैठक में पहुंचे थे। वहीं देवास की पांचों विधानसभाओं में टिकट वितरण को लेकर उनके द्वारा किसी व्यक्ति का नाम लिखे जाने पर रोष रोज दिखाई दिया था। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि ग्रुपबाजी हमने भाजपा में भेज दी है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन इसके बाद भी जिस तरह से भरी सभा में कार्यकर्ताओं में आपसी रोष टिकट वितरण को दिखाई दिया, वह दृश्यों में साफ दिखाई दे रहा था।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button