PlayBreaking News

Do Aur Do Pyaar Trailer : बॉयफ्रेंड और पति के बीच फंसी विद्या बालन, प्यार... रोमांस और मिस्ट्री से भरा फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज; जानें कब होगी रिलीज

Follow on Google News
Do Aur Do Pyaar Trailer : बॉयफ्रेंड और पति के बीच फंसी विद्या बालन, प्यार... रोमांस और मिस्ट्री से भरा फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज; जानें कब होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क। विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दो और दो प्यार रोमांस ड्रामा जोनर फिल्म है। मजेदार टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब ट्रेलर ने ऑडियंस के एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ा दिया है। शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह मूवी एक विदेशी फिल्म पर बेस्ड फिल्म है।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत काव्या का किरदार निभा रहीं विद्या बालन और अनिरुद्ध यानी की प्रतीक गांधी के झगड़े से होती है। दोनों पति-पत्नी हैं। विद्या का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विक्रम यानी की सेंधिल राममूर्ति से चल रहा है और अनिरुद्ध भी रोजी यानी की इलियाना डिक्रूज के प्यार में हैं। दोनों अपने-अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। मगर एक रात ऐसी आती है, जब दोनों की लाइफ में सब बदल जाता है।

पति और बॉयफ्रेंड की बीच फंसी विद्या बालन

काव्या और अनिरुद्ध को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। वहीं, विक्रम और रोजी को भी। सब छुप-छुपकर एक-दूसरे से अफेयर चला रहे होते हैं। विद्या भी बॉयफ्रेंड और पति दोनों के साथ अपने रिलेशनशिप को जारी रखती हैं। वहीं, रोजी और विक्रम, विद्या और प्रतीक पर शादी तोड़ने के लिए दबाव डालते हैं। दोनों पार्टनर के बीच विद्या कन्फ्यूज हो जाती हैं कि उन्हें किसके साथ रहना है। वहीं एक रात के बाद से उनका रिलेशनशिप उलझ जाता है। अब देखना होगा कि विद्या और प्रतीक अपने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को चुनते हैं या अपनी शादी को एक मौका देते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

पहले फिल्म 29 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2017 में आई विदेशी फिल्म द लवर्स की कहानी पर बेस्ड है। यह एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित फिल्म है। ये भी पढ़ें - Meri Maa Karma Controversy : प्रोड्यूसर बने नेताजी ने किया खेला, तो एक्टर ने खोल दी पोल, पढ़िए पीपुल्स एक्सक्लूसिव में बड़ा खुलासा
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts