भोपालमध्य प्रदेश

पहले किन्नर के साथ की मारपीट, फिर काटे बाल… थाने का घेराव कर लगाए हाय-हाय के नारे

भोपाल। राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। संत हिरदाराम नगर में एक किन्नर के साथ मारपीट कर उसके बाल भी काट दिए। घटना की जानकारी मिलने पर संत हिरदाराम नगर और मंगलवारा क्षेत्र के किन्नरों ने बैरागढ़ थाने का घेराव किया। पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किन्नरों ने किया थाने का घेराव

जानकारी के मुताबिक ये घटना शनिवार देर रात की है। संत हिरदाराम नगर के मछली मार्केट में रहने वाली किन्नर काव्या ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि काजल मुंबईया, कायनात मिर्जा और एक अन्य किन्नर ने उसके साथ मारपीट की है और सिर के बाल काटते हुए गंजा करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब कहा कि वह मामले की जांच करेंगे, इसके बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस पर किन्नर नाराज हो गए।

रविवार सुबह मंगलवारा के दो दर्जन से अधिक के किन्नर थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ढोलक बजाते हुए लगाए हाय-हाय के नारे

बैरागढ़ थाना परिसर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में पहले किन्नर एकत्रित हुए। ढोलक बजाते हुए किन्नरों ने हाय-हाय के नारे लगाए और पुलिस से न्याय देने की मांग की। किन्नरों ने आरोपितों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की। पुलिसकर्मी यह नहीं समझ पाया कि इतने सारे किनारे एक साथ कैसे एकत्रित हो गए हैं। बाद में माजरा समझ में आने पर पुलिस ने फरियादी किन्नर के बयान दर्ज किए।

ये भी पढ़ें: भोपाल : मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान, हमीदिया अस्पताल में खुलेगा IVF सेंटर; गरीब नि:संतान दंपत्तियों को मिलेगा लाभ 

थानेश्वर मंदिर में लगी किन्नरों की भीड़

थाना परिसर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में पुलिसकर्मी भी पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर परिसर में काफी समय तक बैरागढ़ और मंगलवारा क्षेत्र के किन्नरों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद किन्‍नर थाने से रवाना हुए। पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button