भोपालमध्य प्रदेश

MP में वैक्सीनेशन महाअभियान : 10 नवंबर से दिसंबर तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में सवा करोड़ लोगों ने कोरोना का दूसरा डोज नहीं लगवाया है। इसमें से करीब 60 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज लगाने की तारीख भी निकल चुकी है। अब सरकार दूसरे डोज का 100% लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश में अब तक 4.99 करोड़ लोगों ने पहला डोज लगवाया है और वहीं 2.15 करोड़ लोगों ने दूसरा डोज लगवाया है।

चार दिन चलेगा वैक्सीनेशन महाअभियान

मध्यप्रदेश में 10, 17, 24 नवंबर और 1 दिसंबर को कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। दिसंबर महीने के अंत तक शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए सरकार ने ये रणनीति बनाई है।

3 जिलों में 100% वैक्सीनेशन

जनवरी में सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। इन 10 महीनों में प्रदेश के भोपाल, इंदौर और आगर जिले में ही 100 फीसदी पहले डोज का वैक्सीनेशन हुआ है। 28 जिलों में 91% से अधिक, 18 जिलों में 90% से अधिक और बाकी जिलों में 82 से 90% वैक्सीनेशन हुआ है।

मध्यप्रदेश से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button