UP News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में फायरिंग, दो कर्मचारियों को लगी गोली

Follow on Google News
UP News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में फायरिंग, दो कर्मचारियों को लगी गोली
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो कर्मचारियों को गोली लगी। घटना के बाद AMU सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। इसके साथ ही घायल कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

कैंपस के अंदर कर्मचारियों को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि एएमयू के कर्मचारी मोहम्मद नदीम और कलीम विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोका और नजदीक से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर विश्वविद्यालय सुरक्षा गश्ती दल ने हमलावरों का पीछा किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

पुरानी रंजिश का मामला

एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि घायल कर्मचारियों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से ऐसा पता चलता है कि यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के कोरबा में हादसा, कोयला लदा ट्रक और यात्रियों से भरी बस में टक्कर, 12 से ज्यादा घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts