अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबियत, दिल्ली एम्स में भर्ती, बढ़ाई गई सुरक्षा

Follow on Google News
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबियत, दिल्ली एम्स में भर्ती, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को साइनस संबंधी समस्या के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार, छोटा राजन की सर्जरी होनी है। छोटा राजन के नाक का ऑपरेशन किया जाएगा। जिस वार्ड में उसे भर्ती किया गया है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

तिहाड़ जेल में काट रहा है सजा

छोटा राजन फिलहाल तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 2001 में होटल व्यवसायी जय शेट्टी की हत्या के मामले में उसे दोषी पाया गया था। विशेष अदालत ने राजन को भारतीय दंड संहिता (IPC) और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत दोषी ठहराया था। जय शेट्टी मुंबई के गामदेवी स्थित गोल्डन क्राउन होटल के मालिक थे। छोटा राजन के गिरोह ने रंगदारी न देने पर उन्हें मार दिया था। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले साल जय शेट्टी की हत्या के मामले में उसकी उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया था और जमानत दी थी। बावजूद इसके, छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है क्योंकि उस पर हत्या, स्मगलिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग और अन्य कई गंभीर मामलों के आरोप हैं।

कौन है छोटा राजन

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का असली नाम राजेन्द्र सदाशिव निकालजे है। मुंबई के चेम्बूर इलाके में जन्मा छोटा राजन अपने अपराध की शुरुआत सिनेमा टिकटों की कालाबाजारी से की थी। 1980 के दशक में काम शुरू करने का बाद वह दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ गया और उसका दाहिना हाथ बन गया। 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद छोटा राजन और दाऊद के बीच दरार पड़ गई, जिसके बाद उसने अपनी अलग गैंग बना ली। छोटा राजन पर हत्या, धोखाधड़ी, स्मगलिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग और फिल्म फाइनेंसिंग के कई मामले दर्ज हैं। साल 2015 में इंडोनेशिया के बाली में उसे गिरफ्तार किया गया था और भारत लाया गया। तब से वह भारतीय जेलों में बंद है। ये भी पढ़ें- बदरवास : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिधान निर्माण केंद्र का किया शिलान्यास, महिलाओं द्वारा बनी जैकेट देखकर बोले, “यह मैं अपनी धर्मपत्नी को जाकर जरूर दिखाऊंगा”
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts