Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमित खत्री ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। केन्या की राजधानी नैरोबी में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है। इसमें शनिवार को भारत के अमित खत्री ने इतिहास रच दिया है। अमित ने 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीत लिया है। यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारत ने 4X400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था। अमित ने 10 हजार मीटर वॉकिंग 42 मिनट और 17.49 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल कीनिया के हेरिस्टोन वान्योनी ने जीता है। उन्होंने इस दूरी को 42.10 84 समय में पूरा किया। स्पेन के पॉल मेक्ग्रा ने 42:26.11 समय में दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पहली बार हुआ है जब भारत ने वॉकिंग स्पर्धा में दो पदक जीते हैं। अमित प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे लेकिन आखिरी के दो चक्कर में कीनिया के हेरिस्टोन ने उन्हें पीछे कर दिया। https://twitter.com/afiindia/status/1428979854972571649
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts