Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में सड़क हादसे के बाद बवाल, दो युवकों की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने 6 ट्रक और 3 बसों में लगाई आग

सिंगरौली में सड़क हादसे के बाद बवाल, दो युवकों की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने 6 ट्रक और 3 बसों में लगाई आग
सिंगरौली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अडानी कोल माइंस कंपनी के 6 ट्रक और 3 बसों को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री भी स्थिति को संभालने मौके पर पहुंचे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अमिलिया के जंगल में यह दर्दनाक हादसा हुआ। अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड कर जा रहे एक ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी बेकाबू होकर पलट गया।

ग्रामीणों का आक्रोश, वाहनों को जलाया

इस घटना जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और खदान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान से जुड़े भारी वाहन लापरवाही से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। गुस्से में आकर उन्होंने 6 ट्रक और 3 बसों को रोककर आग के हवाले कर दिया। कुछ देर के लिए खदान की गाड़ियों की आवाजाही भी बंद कर दी गई।

प्रशासन ने मौके पर संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाए गए हैं। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। जांच जारी है और हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts