अंतर्राष्ट्रीय

तुर्की का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जाएगा देश

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने संयुक्त राष्ट्र (UNO) को एक पत्र भेजकर औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि उनके देश को ‘तुर्किये’ कहा जाए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है। सरकार की ओर से संचालित समाचार एजेंसी ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

पत्र मिलने के बाद से प्रभावी हुआ नाम परिवर्तन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार देर रात पत्र मिलने की पुष्टि की। एजेंसी ने दुजारिक के हवाले से कहा कि नाम परिवर्तन ‘उस क्षण से’ प्रभावी हो गया था जब पत्र प्राप्त हुआ था।

साल 1923 में देश ने खुद को कहा था तुर्किये

राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नाम तुर्की को ‘तुर्किये’ (तूर-की-येय) में बदलने के लिए दबाव डाल रही है, क्योंकि ये तुर्की में वर्तनी और उच्चारण है। बता दें कि स्वतंत्रता की घोषणा के बाद 1923 में देश ने खुद को ‘तुर्किये’ कहा था।

आधिकारिक दस्तावेजों में नए नाम का इस्तेमाल शुरू

तुर्की के मंत्रालयों ने आधिकारिक दस्तावेजों में ‘तुर्किये’ का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में सरकार ने नाम अंग्रेजी में बदलने के अपने प्रयासों के तहत एक प्रचार वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो में दुनिया भर के पर्यटकों को प्रसिद्ध स्थलों पर ‘हैलो तुर्किये’ कहते हुए दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- Oklahoma Hospital Firing: अमेरिका में 8 दिन में गोलीबारी की दूसरी घटना, अब अस्पताल परिसर बना निशाना; 4 की मौत

संबंधित खबरें...

Back to top button