Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप ने फिर किया दावा, बोले- मैंने न्यूक्लियर वॉर टाल दी, मुझे क्रेडिट तक नहीं मिला; पिछले एक सप्ताह में दिया छठा बयान

ट्रंप ने फिर किया दावा, बोले- मैंने न्यूक्लियर वॉर टाल दी, मुझे क्रेडिट तक नहीं मिला; पिछले एक सप्ताह में दिया छठा बयान
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने का श्रेय खुद को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश युद्ध की कगार से पीछे हटे। ट्रंप ने यह बयान शुक्रवार को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता था कि अगला कदम क्या होगा... 'N वर्ड' यानी न्यूक्लियर वॉर तक बात पहुंच चुकी थी। हालात बहुत गंभीर थे।" ट्रंप ने इसे अपनी विदेश नीति की सबसे बड़ी सफलताओं में गिनाया, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें इसके लिए वह श्रेय कभी नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।

शांति के लिए बिजनेस डील का लिया सहारा- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने युद्ध की स्थिति को खत्म करने के लिए दोनों देशों के साथ व्यापारिक डील का रास्ता अपनाया। उनके मुताबिक, "अब मैं बिजनेस का इस्तेमाल हिसाब चुकता करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।" ट्रंप के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान को उन्होंने एक ऐसे ट्रेड ऑफर का प्रस्ताव दिया जो न केवल तनाव घटाने में मददगार था, बल्कि एक सकारात्मक माहौल भी बना।

ट्रंप का दावा- भारत जीरो टैरिफ के लिए तैयार

इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 100% टैरिफ कम करने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने वाली है। लेकिन हम जल्दबाजी में नहीं हैं।" ट्रंप ने भारत को एक ऐसा देश बताया जो दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लेता है। उनके अनुसार, भारत में व्यापार करना लगभग असंभव था, लेकिन अब भारत अमेरिका के लिए टैरिफ हटाने को तैयार है। उन्होंने कहा, "भारत अब जीरो टैरिफ डील की ओर बढ़ रहा है।"

पहले भी कई बार बदल चुके हैं बयान

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध रोकने या ट्रेड डील पर बड़ा दावा किया हो। सबसे पहले 10 मई को ट्रंप ने X पर पोस्ट किया था कि उनकी पहल पर दोनों देशों ने रातभर बात करके सीजफायर लागू किया। इसके बाद वो लगातार इस पर बयान देते रहे हैं। यह ट्रंप का छठा बयान है जो पिछले एक सप्ताह में सामने आया है। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रेड के दावों पर संयमित प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। जब तक कुछ ठोस नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता।" ये भी पढ़ें- PAK के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मलहोत्रा समेत 6 गिरफ्तार, दो बार गई पाकिस्तान
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts