PlayBreaking News

शहडोल में अवैध कट्टा रखने पर तीन युवक गिरफ्तार, खरगोन में अवैध हथियारों के साथ मुरैना का युवक गिरफ्तार

Follow on Google News
शहडोल में अवैध कट्टा रखने पर तीन युवक गिरफ्तार, खरगोन में अवैध हथियारों के साथ मुरैना का युवक गिरफ्तार
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ मुरैना का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।

एक कट्टा, दो कारतूस और चाकू जब्त

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अवैध कट्टा और कारतूस ,चाकू रखने के आरोप में मजहर खान, अनुज सोनी और आलिम खान को कल गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को शनिवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कट्टा बेचने का अपराध करते पाए गए हैं, जिनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस और एक चाकू जब्त किया गया है।

अवैध हथियारों के साथ मुरैना का युवक गिरफ्तार

खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ मुरैना का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार मुखबिर की हथियारों की खरीद फरोख्त होने की सूचना पर रेटवां तालाब के समीप दबिश दी गई। पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसके पास पांच देशी पिस्तौल बरामद हुई। उसकी शिनाख़्त मध्य प्रदेश के मुरैना कोतवाली क्षेत्र के सत्यदेव कटारे के रूप में हुई। हथियार विक्रेता मौका पाकर भाग खड़ा हुआ। उसने पूछताछ में बताया कि उक्त हथियार सिगनूर निवासी सिकरीगर से खरीदे थे। उसे कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ये भी पढ़ें- सीएम ने विदिशा में किया 132 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, कहा- हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts