
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में बादल की विदाई के बाद अब दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक चढ़ सकता है।
राजगढ़ सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है।
दो वेदर सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। अफगानिस्तान और उसके आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब छत्तीसगढ़ पर पहुंच गया है। हालांकि इसका प्रभाव मप्र के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 40.9 | 25 |
इंदौर | 39.6 | 25.4 |
ग्वालियर | 40.7 | 25.8 |
जबलपुर | 41 | 25.8 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
राजगढ़ | 43.6 |
खरगोन | 43.5 |
सिवनी | 43 |
नर्मदापुरम | 42.8 |
रायसेन | 42.2 |
दमोह | 42 |
नौगांव | 42 |
टीकमगढ़ | 41.6 |
शाजापुर | 41.4 |
धार | 41.2 |
रतलाम | 41.2 |
सागर | 41.2 |
खजुराहो | 41 |
दतिया | 41 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दतिया | 28.5 |
दमोह | 28.5 |
शाजापुर | 27.8 |
राजगढ़ | 27.5 |
रतलाम | 27.4 |
टीकमगढ़ | 27.4 |
सागर | 27 |
खरगोन | 26.8 |
सतना | 26.4 |
सीधी | 26 |
गुना | 26 |
ये भी पढ़ें- Corona Alert : MP में बढ़ कर कोरोना का खतरा, भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले; इन 10 जिलों में नए केस दर्ज