ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह की रगों में आज भी अंग्रेजों का खून, कमलनाथ के बयान पर किया पलटवार

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि मैं मीडिया के मित्रों के माध्यम से दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं, आपके (दिग्विजय सिंह) रगों में आज भी अंग्रेजों का खून है, मैं कह रहा हूं गंभीरता के साथ और क्यों है ? आपके नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर रो रहे हैं और कह रहे हैं कि सदन में मुझे बोलने नहीं दिया जाता। भारत इतना कमजोर नहीं है। आप आपकी दादी को याद कर लेते। दिग्विजय सिंह आप अपनी इंदिरा गांधी जी को याद कर लेते, जब वह विपक्ष में थीं देश ने नकार दिया था और विपक्षी दौरे पर गई थीं तब भी उन्होंने कहा था भारत मेरा देश है। आपके नेता ने भारत को बदनाम और भारत के नेतृत्व पर प्रहार करने के लिए वहां पर जाकर गुहार कर रहे हो।

अमेरिका और रूस के नेता यूक्रेन के युद्ध का हल निकालने को लेकर कहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री ही इसका हल निकाल सकते हैं। इस बात की चिढ़ है इन्हें दुनिया आज भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सलाम कर रही है। इस बात का समर्थन जर्मनी ने किया और दिग्विजय सिंह ने जर्मनी को ट्वीट कर थैंक्यू जर्मनी कहते हैं। आप सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांगते हैं और मोहन चंद्र शर्मा की शहादत को फेक एनकाउंटर कहा था। देश आपके बारे में जानता है, देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर जो भारत माता के टुकड़े करते हैं, उन्हें आप गले लगाते हैं, उन्हें राहुल गांधी जेएनयू के अंदर समर्थन देने जाते हैं। यह देशभक्त हैं ? इनके बारे में दुनिया जानती है।

कमलनाथ के बयान पर वीडी शर्मा का पलटवार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले में भाजपा के लोग हमारे संपर्क में है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी अपना घर संभाल नहीं पा रहे है, भाजपा की चिंता मत कीजिए। वीडी शर्मा ने कहा कि शायद वह (कमलनाथ) भूल गए यह भारत का लोकतंत्र है। भारत के लोकतंत्र में अगर कोई ताकत है तो वो चुना हुआ जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, जनपद, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षद से लेकर विधायक और सांसद हो जनता जिसे चुनकर भेजती है उसकी कीमत होती है। कमलनाथ आप मदमस्त हैं, आप पैसे के घमंड में चूर हो गए हैं। आप भूल गए, छिंदवाड़ा को एक परिवार में बांधा अब छिंदवाड़ा खुल गया है। जब अमित शाह पहुंचे थे वहां पर लाखों लोगों ने समर्थन दिया और अब छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी का दाल होगा।

कमलनाथ जी को बड़ा दर्द है : वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि उनको (कमलनाथ) बड़ा दर्द है, कांग्रेस के नेतृत्व को भी बड़ा दर्द और पीड़ा है… होनी भी चाहिए। सत्ता की गद्दी से जब कुर्सी छिन जाती है तो दर्द होता है और दर्द मिटता नहीं है। वो सपना कमलनाथ जी हमेशा देखते रहते हैं। जब मध्य प्रदेश के अंदर सरकार गिर गई थी और गिरने के बाद वो हर महीने मुख्यमंत्री बनते हैं। उपचुनाव में जनता ने जवाब दिया और आईना दिखा दिया, अभी भी उन्हें यह सपना आता रहता है। कमलनाथ जी यह भारतीय जनता पार्टी है, जिस भारतीय जनता पार्टी के लिए पीढ़ियां खप गईं अपनी पद्धति के विकास के लिए। यह नाम से चलने वाला दल नहीं है, विचार से चलने वाला दल है। विचार से व्यक्ति जुड़ता है। आपको सपना जरूर आता है, आपको भय है कि आप के लोग भाग गए क्योंकि आप अपने घर को संभाल नहीं पा रहे। भारतीय जनता पार्टी की चिंता मत करिए बीजेपी संगठन में अपनी व्यवस्थाएं हैं।

PM मोदी से डिग्री मांगने पर कहा…

पीएम मोदी से डिग्री मांगने वाले सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि यह कोई तरीका है क्या, कुछ भी बोलना, कुछ भी झूठ बोलना, कोई मुद्दे नहीं है देश के अंदर तो किसी भी मुद्दे पर बोलना। पीएम मोदी के बारे में न्यायालय से लेकर विश्वविद्यालय तक चले जाइए, जहां से भी आपको डिग्री लेना है। आपके ऊपर कोर्ट जुर्माना कर रहा है, आपको शर्म आनी चाहिए। आप किस लेवल और किस मुद्दे पर जा रहे हैं। इसलिए मोदी जी ने जो कहा- आप तुष्टीकरण करना चाहते हैं और हम देश की जनता के लिए संतुष्टिकरण के काम में लगे हुए हैं। पीएम मोदी देश के विकास के लिए सकारात्मक राजनीति में लगे हैं और जो तथाकथित लोग हैं वह इसी तरीके के मुद्दे और इस तरह से लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं।

रविदास जयंती पर जन भावनाओं को जोड़ने का प्रयास

वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मुख्यमंत्री और सरकार को बधाई देता हूं कि संत रविदास की जयंती पर हमारी सरकार ने 100 करोड़ की लागत से मंदिर के निर्माण की घोषणा तो की संत रविदास जी केवल अनुसूचित जाति में उनके अनुयाई नहीं हैं। हर समाज में उनके अनुयाई हैं, इसलिए हमने तय किया कि 100 करोड़ की लागत से संत रविदास की मंदिर का निर्माण तो होगा ही। संत रविदास की शिला पूजन करके प्रदेश के हर गांव के अंदर एक ईंट मेरी भी लगेगी, एक मुट्ठी चावल में भी दूंगा उस गांव की मिट्टी लेकर के एक मुट्ठी मिट्टी लेकर हम संत रविदास की मंदिर में लगाएंगे। यह प्रयास जन भावनाओं को जोड़ने का है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button