अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

कनाडा में चोरों का गिरोह चलाने वाले भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, 90 लाख डॉलर की संपत्ति बरामद

टोरंटो। कनाडा में वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की उम्र 22 से 45 साल के बीच है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, चोरी के वाहनों में व्यावसायिक मालवाहक वाहन, एटीवी और अन्य वाहन शामिल हैं। संदिग्ध इन वाहनों को फिर विभिन्न कबाड़ी बाजार और दुकानों में कथित रूप से बेच देते थे।

92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद

पील रीजनल पुलिस ने बुधवार को बताया कि पील रीजनल नगरपालिका क्षेत्र और ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में कई ट्रैक्टर-ट्रेलर और वाहनों की चोरी की घटनाओं की जांच के लिए मार्च में एक संयुक्त कार्यबल का गठन किया गया था। जांच में इसे ‘प्रोजेक्ट बिग रिग’ का नाम दिया गया। आरोपियों के पास से कुल 92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद की गई है जिनमें 69 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के वाहन और 22 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के ट्रैक्टर-ट्रेलर शामिल हैं।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें…

राम रहीम को 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से जाएगा बागपत आश्रम

हिसार। सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम आज रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा और इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला में दो महिला अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराया था। वहीं कोर्ट ने 8 अक्टूबर 2021 को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया था। 2002 में डेरा सच्चा सौदा के परिसर में रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी।

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर ट्रक पर गिरा पेड़, सेना के दो जवान घायल

जम्मू। रामबन जिले में गुरुवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पर पेड़ गिर गया। हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, ट्रक सेना के काफिले का हिस्सा था। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए बनिहाल स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर में आतंक संबंधी मामले में NIA की रेड

फाइल फोटो

जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। बारामूला, पुलवामा और शोपियां में कई लोकेशन पर हुई ये छापेमारी आतंक से जुड़े मामले में की गई है। प्रतिबंधित कश्मीरी आतंकवादी संगठनों की नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े हाइब्रिड आतंकवादियों और ओजीडब्ल्यू के परिसर में जांच की गई है। रेड में NIA अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान भी शामिल हैं।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button