
बेंगलुरु : कर्नाटक के लिए आज फैसले का दिन है। सुबह से सभी 224 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नजर आ रही है। 10 मई को राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
इधर, कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। साथ ही कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है।
सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे। वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
#KarnatakaElectionResults2023 | We will cross 130 seats also, it is a big victory of Congress party. People of Karnataka wanted a change because they were fed up with the BJP govt. BJP spent a lot of money on Operation 'Kamala'. Padyatra of Rahul ji helped as well in enthusing… pic.twitter.com/6X7wXeAYIa
— ANI (@ANI) May 13, 2023
बेंगलुरु के रिसॉर्ट में शिफ्ट होंगे विधायक!
कर्नाटक में चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए एक्टिव हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पार्टी सभी विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में इकट्टा करने की योजना बना रही है। कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा में बहुमत हासिल करने और नई सरकार बनाने के लिए तैयार है। कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पार्टी ने प्रमुख बढ़त हासिल करने वाले और अपनी जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों से शनिवार रात तक बेंगलुरु पहुंचने और रिजॉर्ट में शिफ्ट होने को कहा है।
कर्नाटक में पार्टी के बड़े नेता मौजूद
कर्नाटक में नतीजे के बाद कुछ गड़बड़ न हो, इसलिए बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु में हैं। इसके अलावा, पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी कर्नाटक में ही डेरा डाले हुए हैं।
#WATCH पश्चिम बंगाल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता सिलीगुड़ी में जश्न मना रहे हैं। pic.twitter.com/zBnf3u7Wc7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल
कर्नाटक में चुनावी रुझानों के बीच कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की थाप पर नाच रहे हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ता बजरंग बली की प्रतिमा लेकर पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने बजरंग बली को मिठाई भी खिलाते नजर आए।
14 महीने में ही चली थी गठबंधन सरकार
बता दें कि कर्नाटक में गठबंधन की सरकार तो बन गई लेकिन अपना कार्यकाल पूरा ना कर सकी। 14 महीने में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार गिर गई और निर्दलीय समेत 17 विधायकों ने इस्तीफा दिया। इसके बाद फिर भाजपा सरकार में आई और 2019 के उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की।