
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पर्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि राज्य में 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाना है।
भाजपा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे।#UttarakhandElections2022 https://t.co/sjqK3PBUNd pic.twitter.com/RciX0a34h1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2022
उम्मीदवारों में ये शामिल
भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट में 5 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही जातिगत समीकरण का भी ख्याल रखा गया है। बीजेपी की लिस्ट में 15 ब्राह्मण और 13 बनिया जाति के उम्मीदवार शामिल हैं।
BJP ने कहां से किसको दिया टिकट ?
- खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी
- चकराता से रामशरण नौटियाल
- यमुनोत्री से केदार सिंह रावत
- बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट
- रायपुर से उमेश शर्मा काऊ
- देहरादून कैंट से सविता कपूर
- मसूरी से गणेश जोशी
- ऋषिकेश से प्रेमचद्र अग्रवाल
- ज्वालापुर से सुरेश राठौर
- रुड़की से प्रदीप बत्रा
- लक्सर से संजय गुप्ता
- हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद
- श्रीनगर से धनसिंह रावत
- चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज
- डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल
- पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत
- साल्ट से महेश जीना
- सुमेश्वर से रेखा आर्या
- अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा
- भीमताल से रामसिंह कैरा
- नैनीताल से सरिता आर्य
- रामनगर से दवान सिंह बिष्ट
- काशीपुर से सरदार त्रिलोक सिंह चीमा
- गगरपुर से अरविंद पांडे
- सितारगंज से सौरव बहुगुणा