
इंदौर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की मौजूदगी में नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा पर हमला करने वाले प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ व नयन सोनी पर अनुशासनात्क कार्रवाई की गई है। दोनों को प्रदेश मोर्चा से हटा दिया गया है। बता दें कि इस मामले में प्रदेश भाजयुमो इकाई ने प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ को नोटिस थमा दिया था। इस नोटिस में उनकी हरकत को घोर अनुशासनहीनता करार देते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया था।
क्या है मामला ?
दरअसल, शनिवार देर शाम इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की एक होटल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा कार्यक्रम को लेकर योजना बना रहे थे। वहीं पर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी होने के बाद कार्यकर्ता भिड़ गए, जिसके बाद इतना हंगामा हुआ कि सभी कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। विवाद बढ़ने पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा कि भाजपा कार्यकर्ता और कुछ अन्य लोगों के साथ हाथापाई हुई मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार भी मौजूद थे। बीच-बचाव करने पर उनका भी कुर्ता फट गया। घटना में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता पर गलत टिप्पणी करने पर सौगात मिश्रा की पिटाई करना भी बताया गया। शनिवार को हुई यह घटना रेस्तरां (होटल) में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
#इंदौर : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष #वैभव_पंवार की मौजूदगी में नगर अध्यक्ष #सौगात_मिश्रा पर हमला करने वाले प्रदेश मंत्री #शुभेंद्र_गौड़ व #नयन_सोनी पर अनुशासनात्क कार्रवाई। दोनों को प्रदेश मोर्चा से हटाया।@BJP4MP @vaibhavpawarmp @ShubhendraSGaur @vdsharmabjp @HitanandSharma… pic.twitter.com/cUHCMxRbd9
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 12, 2023
मारपीट में फटा कुर्ता
मौके पर मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी कार्यकर्ता होटल के अंदर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान लात-घूंसे चले, किसी का कुर्ता फटा तो किसी की टेबल टूट गई। यह हंगामा लगभग आधे घंटे तक चला। इस पूरी घटना में कई कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मारपीट करते हुए बाहर निकल गए। लेकिन, विवाद बड़ा होने के बाद सभी ने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- BJP युवा मोर्चा में अनुशासन तार-तार : इंदौर में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को पीटा, मामले ने पकड़ा तूल, नोटिस जारी