भोपालमध्य प्रदेश

लता जी के निधन पर MP के सीएम शिवराज समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। भारत ने आज अपना सबसे बहुमूल्य रत्न रत्न खो दिया है। सुरों की सरस्वती स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह गईं। लता जी के निधन से देशभर में शोक की लहर है। वहीं मप्र के सीएम शिवराज से लेकर दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: थम गया सुरों का कारवां : स्वर कोकिला Lata Mangeshkar के निधन से पूरे देश में शोक की लहर, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

इंदौर में हुआ था लता दीदी का जन्म

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को लता मंगेशकर को इंदौर के सिख मोहल्ले में हुआ था। इंदौर जिला अदालत से लगी गली में उनकी नानी का घर था, यहीं से उनकी संगीत शिक्षा शुरू हुई थी। इसके बाद उनका परिवार मुंबई जाकर बस गया।

विश्व ने स्वर साधिका को खो दिया: शिवराज

मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लता जी की तस्वीरें शेयर कर बोले- स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा, शोक से व्यथित है। देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए। लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है।
सीएम शिवराज ने कहा, गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत आपका व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी।

कमलनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ लता जी का श्रद्धांजलि। कमलनाथ बोले, स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी, कई पुरस्कारों से सम्मानित, मप्र के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। आज उनके निधन से संगीत का एक युग समाप्त हो गया। उनका निधन कला क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नही हो सकती है। उन्होंने भारतीय संगीत को अपनी सुरीली आवाज़ से विश्व भर में पहचान दी। उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनके परिजनो व करोड़ों प्रशंसको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

लता दी सुरों का जीवंत इतिहास थीं: नरोत्तम मिश्रा

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, स्वरकोकिला, सुर शिरोमणि, भारत रत्न और हम सब की प्रिय लता दी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादाई है। ईश्वर उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और करोड़ों देशवासियों को इस असीम दूख को सहन करने की शक्ति दे। लता दी सुरों का जीवंत इतिहास थीं। उनका जाना सुरों की दुनिया के साथ ही पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से अचानक जिस खालीपन का अहसास हो रहा है, वो शायद लंबे समय तक भरा नहीं जा सकेगा।

एक युग की समाप्ति हो गई: दिग्विजय

मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बोले, एक युग की समाप्ति हो गई। मध्यप्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज़ अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

संगीत जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई: वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। संगीत जगत में उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई, भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इंदौर में जन्मी लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया। वो सच्ची देशभक्त थीं, उनके देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों ने सभी देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उनके साथ आज संगीत जगत का एक युग समाप्त हो गया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

हमने एक अमूल्य हीरा खो दिया: सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, स्तब्ध हूँ-निःशब्द हूं। सुरों की देवी, देश का मान-सम्मान,भारत रत्न आदरणीय लता मंगेशकर जी का जाना राष्ट्र और सम्पूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने एक अमूल्य हीरा खो दिया है। ईश्वर लता दीदी की आत्मा को शांति और परिजनों व उनके करोड़ों प्रशंसकों को ये दुख सहने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें: लता जी के निधन का अजब संयोग : ‘ऐ मेरे वतन के लोगों…’ इस संगीत के रचनाकार कवि प्रदीप का आज ही के दिन हुआ था जन्म, जानें कैसे हुई थी इस अद्भुत संगीत की रचना

संबंधित खबरें...

Back to top button