इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : अधिक बिल को लेकर शराब पी रहे युवकों का हुआ विवाद, जमकर चले हॉकी और डंडे; देखें Video

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक रेस्टोरेंट में शराब पी रहे युवकों का अधिक बिल को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद शराब पीने वाले युवकों और रेस्टोरेंट संचालक की कहासुनी हुई। इस दौरान बेसबॉल हॉकी और डंडे भी चले। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्टोरेंट संचालक और युवकों का विवाद शांत कराया गया। घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया।

विवाद के दौरान कुछ युवकों को आई चोट।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के बैकयार्ड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से बिना अनुमति के शराब पिलाई जा रही थी। शराब पीने के बाद देर रात रेस्टोरेंट संचालक का कुछ युवकों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बिल अधिक लेने को लेकर यह विवाद हुआ। जहां पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने शराब पीने वाले युवकों की बेसबॉल और डंडे से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान कुछ युवकों को चोट भी आई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(इनपुट – हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें- इंदौर : पुराने विवाद को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें...

Back to top button