इंदौरमध्य प्रदेश

उज्जैन : शासकीय चिकित्सकों ने आज 2 घंटे काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

उज्जैन। शासकीय चिकित्सकों ने आज 2 घंटे काम बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मांगें मंजूर नहीं किए जाने पर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। वहीं इस बार इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शासकीय चिकित्सालय और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पदस्थ चिकित्सक पिछले कई सालों से पदोन्नति और पे ग्रेड सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, सरकार ने उनकी वाजिब मांगें अभी तक पूरी नहीं की है।

जिसके चलते चिकित्सक एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने कल काली पट्टी बांधकर काम किया। वहीं, आज 2 घंटे काम बंद हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते उज्जैन में भी चिकित्सकों ने अपने आप को ड्यूटी से दूर रखा। नाराज चिकित्सकों का कहना था कि यदि हमारी मांगें कल तक पूरी नहीं की गई तो पूरे प्रदेश के शासकीय चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉ. महेश मरमट ने बताया कि इस बार इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

(इनपुट – संदीप पांडला)

संबंधित खबरें...

Back to top button