LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें नए रेट..!
अक्टूबर की शुरुआत कारोबारियों के लिए बढ़े हुए खर्च के साथ हुई है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कई शहरों में बढ़ा दी गई है। दिल्ली में नया रेट 2,810 रुपये पहुंच गया है, जबकि पटना में सिलेंडर 3,100.50 रुपये का हो गया। राहत यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
Aditi Rawat
1 Oct 2026



























