छग में साइबर ठगों का बड़ा खेल! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, 32 हजार की मांग, PA के नाम पर भी ठगी की कोशिश
सत्ता के गलियारों तक पहुंचा साइबर ठगी का जाल, नेताओं के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर रकम ऐंठने की कोशिश। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके PA ओमप्रकाश राजवाड़े के नाम से वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर क्रमशः 32 हजार और 52 हजार रुपये की मांग की। ठगों ने UPI ब्लॉक होने का बहाना बनाया। मामले की सूचना साइबर पुलिस को दी गई है।
PREM
13 Oct 2026

























